{"_id":"65873ff527603e2cda0223a4","slug":"mla-restarted-the-sugarcane-center-which-was-closed-for-five-days-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-360-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पांच दिनों से बंद गन्ना सेंटर को विधायक ने कराया चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पांच दिनों से बंद गन्ना सेंटर को विधायक ने कराया चालू
Sun, 24 Dec 2023 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
बिंदुखत्ता के गन्ना सेंटर का निरीक्षण करते विधायक डॉ मोहन बिष्ट।
लालकुआं। पिछले पांच दिन से खुरियाखत्ता गन्ना सेंटर में गन्ने की तुलाई न होने से नाराज विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने गन्ना सेंटर में औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों को फटकार लगाई। चीनी मिल के अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर गन्ने की तौल शुरू करवाई।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने कहा कि गन्ना सेंटर में तौल न होने की शिकायत मिली थी। गन्ना सेंटर में तौल नहीं होने से किसान परेशान थे। इस कारण मौके पर पहुंचकर किच्छा चीनी मिल के अधिशासी अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से वार्ता कर अविलंब गन्ना तौल कराने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी ने मातहतों को निर्देश देकर गन्ने की तौल शुरू करवाई।