फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA Dewan Singh disappeared from BJP hoardings

भाजपा के होर्डिंग्स से गायब हो गए विधायक दीवान सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
MLA Dewan Singh disappeared from BJP hoardings
रामनगर में लगाए गए होर्डिग्स में नहीं लगा विधायक का फोटो। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा में पंचायत चुनाव की रार अब तक दिखाई दे रही है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता बिष्ट ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जो तेवर दिखाए थे उसका असर अब तक साफ दिखाई दे रहा है। गंगा स्नान को लेकर नगर भर में लगाए गए होर्डिंग्स में भाजपा के सभी शीर्ष और स्थानीय नेताओं के फोटो लगाए गए है, लेकिन विधायक दीवान सिंह का फोटो गायब है।
विज्ञापन

निष्कासन के बाद पार्टी का समर्थन करने मगर वोटिंग के दिन चुनाव लड़ने के श्वेता के कदम से भाजपा का एक धड़ा विधायक से नाराज चल रहा है। अब गंगा स्नान मेले की शुभकामनाएं देने के लिए समस्त कार्यकर्ता ग्रामीण मंडल, मालधन मंडल व नगर मंडल भाजपा की ओर नगर भर में होर्डिंग्स लगाए गए है।
विज्ञापन

इन होर्डिग्स में विधायक का फोटो प्रकाशित नहीं किया गया, जबकि अन्य शीर्ष नेताओं के फोटो लगाए गए है। दूसरी ओर विधायक की ओर से भी अलग से होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के साथ ही प्रदेश के नेताओं के फोटो हैं। इसमें किसी भी स्थानीय नेता को जगह नहीं मिली है। बता दें कि चेयरमैन चुनाव में भी भाजपा ने नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा की पत्नी रेखा शर्मा गिरी को प्रत्याशी बनाया था, तब भाजपा से बागी होकर ममता गोस्वामी ने चेयरमैन पद का चुनाव लड़ पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। उस समय भी आरोप लगे थे कि भाजपा विधायक के बेटे जगमोहन बिष्ट व अन्य भाजपाइयों ने ममता का समर्थन किया था। मुख्यमंत्री के दखल के बाद नेता पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करने को तैयार हुए थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग्स मैंने लगवाए हैं। विधायक का फोटो लगाना या नहीं लगना यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि यह प्रोटोकॉल के दायरे में नहीं आता है। - राकेश नैनवाल, जिला महामंत्री भाजपा
होर्डिंग्स में फोटो नहीं लगाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। जिसकी मर्जी हो वह लगाएं। जिसकी मर्जी न हो वह न लगाएं। - दीवान सिंह बिष्ट, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed