{"_id":"5d28e1e78ebc3e6cf60c7517","slug":"mla-deshraj-karnwal-nainital-news-hld3486885195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन पर कार्रवाई मेरे व पत्नी के साथ न्याय: कर्णवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन पर कार्रवाई मेरे व पत्नी के साथ न्याय: कर्णवाल
विज्ञापन
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के भाजपा से निष्कासन पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कर्णवाल ने शुक्रवार को हाईकोर्ट परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि चैंपियन पर कार्रवाई उनके और उनकी पत्नी के साथ न्याय है। यह कार्रवाई बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। बताया कि प्रणव सिंह की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी पत्नी खूब रोई थी। कर्णवाल प्रेसवार्ता के दौरान भावुक हो गए और बोले कि यह खुशी के आंसू हैं। प्रणव के खिलाफ उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है। प्रणव सिंह उन्हें लंबे समय तक परेशान करते रहे। जिसकी वजह से उन्हें अपने नाम के आगे जातिसूचक शब्द का प्रयोग करना पड़ा। उनके जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताया गया। कर्णवाल ने कहा कि प्रणव अपने साथ भारी संख्या में सुरक्षा गार्ड रखते हैं और उन्हीं के बल पर प्रतिदिन तीन-चार लोगों के साथ मारपीट करते हुए गुंडागर्दी करते हैं। कर्णवाल ने स्वयं की जान को खतरा बनाते हुए स्वयं और अपनी पत्नी के लिए सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रणव सिंह खुद को चैंपियन बताते हैं, लेकिन उन्होंने देश के लिए कोई खेल नहीं खेला है।
चैंपियन पर कार्रवाई मेरे और पत्नी के साथ न्याय : कर्णवाल
खानपुर विधायक ने प्रेसवार्ता कर दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
चैंपियन पर कार्रवाई मेरे और पत्नी के साथ न्याय : कर्णवाल
खानपुर विधायक ने प्रेसवार्ता कर दी प्रतिक्रिया