फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA canal waterlogging

Nainital News: शहर विधायक के घर में घुसा नहर का पानी

Sat, 01 Jul 2023 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Jul 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
MLA canal waterlogging
हल्द्वानी। बारिश की वजह से नैनीताल रोड से लगी नहर ओवरफ्लो होने से विधायक सुमित हृदयेश के आवास और सौरभ होटल में पानी घुस गया। बृहस्पतिवार रात विधायक स्वयं होटल के स्टाफ के साथ पानी निकलवाते रहे। हालांकि शुक्रवार तड़के ही सिंचाई विभाग, जल संस्थान और नगर निगम की टीम पहुंच गई और नहर साफ करवाकर निकासी दुरुस्त कराई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात मूसलाधार बारिश से नैनीताल रोड से लगी सिंचाई नहर में पानी ओवरफ्लो हो गया। सौरभ होटल के पास नहर का पानी सड़क पर आने के साथ भवनों में घुस गया। रात करीब दो बजे सौरभ होटल और पास ही विधायक निवास में भी नहर का पानी घुस गया। विधायक ने रात में होटल कर्मचारियों और अन्य लोगों की मदद से नहर का पानी निकलवाना शुरू किया लेकिन पानी बढ़ता जा रहा था। रात को करीब ढाई बजे विधायक ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को फोन किया। शुक्रवार तड़के ही जल संस्थान, नगर निगम, सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पता चला कि जिला विकास प्राधिकरण ने नहर में जो लोहे का जाल लगाया था उसमें कचरा फंसने की वजह से नहर ओवरफ्लो हुई है। विधायक ने स्वयं बताया कि सरकारी अमला भी समस्या के समाधान में जुट गया। सुबह सात बजे नहर में पानी का बहाव सामान्य हुआ। साथ ही विधायक आवास और सौरभ होटल से भी पानी निकाल दिया गया। हालांकि विधायक आवास के सामने सड़क पर सिल्ट जम गई। इस वजह से राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल का कहना है कि दिनभर नहर से कचरा निकाला गया। बृहस्पतिवार रात सिंचाई नहर का पानी सौरभ होटल और मेरे आवास में घुस गया था। सूचना देने पर सिंचाई विभाग, जल संस्थान समेत अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी टीम के साथ आ गए थे। सुबह समस्या हो गई।-सुमित हृदयेश, विधायक, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed