फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Missing teenager's body recovered from river

लापता किशोर का शव नदी से बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager's body recovered from river
प्रतीकात्मक।
कालाढूंगी। कोटाबाग की दाबका नदी से पुलिस ने लापता किशोर का शव बरामद किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव हल्द्वानी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोेहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोटाबाग के दोहनियां निवासी दयाल सिंह पटवाल का 15 वर्षीय पुत्र मदन पटवाल रविवार सुबह कोटाबाग में आयोजित कार्यक्रम के लिए घर से निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचने के कारण परिजनों ने मदन की गुमशुदगी कोटाबाग चौकी में दर्ज कराई। सोमवार को ग्रामीणों व पुलिस ने क्षेत्र में किशोर की खोजबीन शुरू की। इस बीच किशोर का शव घर से दो किलोमीटर दूर दाबका नदी से बरामद कर लिया गया। चौकी प्रभारी महेंद्र राज ने बताया कि किशोर के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। नदी में डूबने के कारण मौत होने की आशंका है। मदन अपने घर से नदी तक अकेले कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। किशोर पांच बहनों का इकलौता भाई था और चांदपुर के सरकारी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। पिता दयाल सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed