फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Missing student of Sanskrit college is changing location repeatedly

Nainital News: संस्कृत महाविद्यालय का लापता छात्र बार-बार बदल रहा लोकेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Missing student of Sanskrit college is changing location repeatedly
हल्द्वानी। संस्कृत महाविद्यालय के छात्रावास से लापता छात्र की लोकेशन राज्य में ही मिली है। कोतवाली पुलिस ने छात्र की तलाश तेज कर दी है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के नाटाडोल निवासी कौस्तुबानंद बड़ौला का 16 वर्षीय पुत्र विपिन रामपुर रोड स्थित श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय में 11वीं का छात्र है। 12 जुलाई की शाम वह छात्रावास से निकला और वापस नहीं लौटा। इस मामले में छात्र के परिजनों ने महाविद्यालय स्टाफ के मामले में देरी से जानकारी देने पर नाराजगी भी जताई। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि छात्र की लोकेशन ट्रेस हुई है। किशोर के राज्य के ही एक जिले में होने का पता चला है लेकिन वह समय-समय पर लोकेशन बदल रहा है। इस वजह से वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed