{"_id":"5e31ed738ebc3e4b0658adf5","slug":"missing-mobiles-found-in-five-months-in-august-haldwani-news-hld371436969","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में गायब मोबाइल पांच महीने में मिल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त में गायब मोबाइल पांच महीने में मिल गए
विज्ञापन
बरामद किए गए फोनों के साथ पुलिस टीम।
हल्द्वानी। भोलानाथ गार्डन के कन्नू ठाकुर, कुसुमखेड़ा की मीना सिंह और गोरापड़ाव की अरुणा जोशी के मोबाइल सेट अगस्त में गायब हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने इनके गायब मोबाइल लौटाए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रेलवे बाजार निवासी एकलाक सिद्दीकी का मोबाइल भी एक महीने बाद, रामपुर रोड निवासी अमित सक्सेना का 10 महीने और ज्योलीकोट निवासी रमेश पांडे का मोबाइल 16 महीने बाद बरामद हो गया।
जिला पुलिस की सेल ने गायब हुए 123 मोबाइल को बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइल की कीमत 16 लाख 46 हजार 100 रुपये बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बहुउद्देशीय भवन में बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मोबाइल एप सेल में मोबाइल गुमशुदगी की कई शिकायतें आई थी। एसओजी टीम के सहयोग से पुलिस ने 123 मोबाइल सेट का पता लगाकर बरामद किया।
पुलिस ने उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, केरल और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जनपदों से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल सेट बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने दावा किया कि नैनीताल पुलिस पहले भी 1093 मोबाइल सेट बरामद कर चुकी है। मोबाइल बरामदगी टीम में इंस्पेक्टर अबुल कलाम, कांस्टेबल अशोक रावत और चंदन सिंह आदि शामिल रहे।