{"_id":"5977b0a14f1c1b771e8b4667","slug":"missing-gurus-for-the-officers-favor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की मेहरबानी से ‘लापता’ गुरुजनों की मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की मेहरबानी से ‘लापता’ गुरुजनों की मौज
भूपेंद्र मोहन रौतेला
Updated Wed, 26 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली से लापता हो गए गुरुजन मौज कर रहे हैं। वे लंबे से अनुपस्थित हैं और मुफ्त की पगार ले रहे हैं। लेकिन विभाग का हाल यह है कि वह कार्रवाई करने से ही कतरा रहा है। मंडल में प्रवक्ता संवर्ग के 15 में से सिर्फ पांच शिक्षकों की ही सेवाएं समाप्त हुई हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले और 50 साल की उम्र से अधिक समय वाले शिक्षकों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने का फरमान तो जारी कर दिया लेकिन इसे अमलीजामा पहनाने के प्रयास नहीं हुए। विभाग में प्रवक्ता संवर्ग के 15 शिक्षक लंबे से समय से विद्यालयों में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि शिक्षा महकमे के अफसरों को यह जानकारी न है। उन्हें सब पता है कि ये शिक्षक यहां से वेतन तो उठा ही रहे हैं दूसरी जगह भी मोटी पगार लेेकर काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कई तो अवैतनिक अवकाश की अर्जी भेजते रहे हैं लेकिन विभाग ने सिर्फ पांच शिक्षकों पर ही कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ये चल रहे हैं अनुपस्थित
नाम तैनाती कब से अनुपस्थित
1. पंकज पांडेय प्रवक्ता संस्कृत जीआईसी कर्मी बागेश्वर 1 मार्च 2012
2. मान सिंह यादव प्रवक्ता भौतिकी जीआईसी मैगड़ीस्टेट बागेश्वर 20 सितंबर 2012
3. डॉ. मनी राम प्रवक्ता रसायन जीआईसी प्रतापपुर खटीमा यूएसनगर 8 जुलाई 2010
4. घनश्याम बाजपेयी प्रवक्ता भौतिकी जीआईसी खटीमा यूएसनगर 20 मई 2009
5. अरुण कुमार प्रवक्ता इतिहास जीआईसी रेगडू चंपावत 1 फरवरी 2012
6. डॉ. नीलमणि प्रवक्ता संस्कृत जीजीआईसी काकड चंपावत 1 अक्तूबर 2013
7. आशुतोष पांडेय प्रवक्ता रसायन जीआईसी नाचनी पिथौैरागढ़ 1 सितंबर 2006
8. शिवेंद्र सिंह प्रवक्ता हिंदी जीआईसी खेला पिथौरागढ़ 15 अक्तूबर 2012
9. मीनू त्रिवेदी प्रवक्ता अर्थशास्त्र जीआईसी तामानौला, पिथौरागढ़ 12 अगस्त 2011
10. डॉ. विनय कुमार सिंह प्रवक्ता इतिहास जीआईसी ज्योलीकोट 14 जुलाई 2012
इन पर हुई है कार्रवाई
नाम तैनाती कब से अनुपस्थित कार्रवाई
1. रेखा आर्या प्रवक्ता अर्थशास्त्र जीआईसी जाबुकाथल पिथौरागढ़ 18 अगस्त 2011 से 23 मार्च 2017 को सेवाएं समाप्त
2. धर्मराज प्रवक्ता समाजशास्त्र जीआईसी सिलोर महादेव अल्मोड़ा 29 जनवरी 2011 से 14 अक्तूबर 2016 को सेवाएं समाप्त
3. इंदु आर्या प्रवक्ता इतिहास जीआईसी जोस्यूडा नैनीताल 3 जुलाई 2012 से 20 अप्रैल 2017 को सेवा समाप्त
4. आशीष कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र जीआईसी गुमटी अल्मोड़ा 10 अप्रैल 2012 से 14 अक्तूबर 2016 को सेवा समाप्त
5. चंद्रशेखर प्रवक्ता जीव विज्ञान जीआईसी बंगोड़ा अल्मोड़ा 24 दिसंबर 2009 से 20 मार्च 2016 को सेवा समाप्त
मंडल में प्रवक्ता संवर्ग के तहत लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों पर नोटिस भेजकर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे शिक्षकों की सूची शिक्षा निदेशालय को भी भेजी गई है। कार्रवाई निदेशालय स्तर से ही होनी है। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की सूची हर महीने हर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी से भी तलब की जा रही है।
-डॉ. मुकुल कुमार सती, अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कुमाऊं मंडल नैनीताल।