फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   misdeed of minor in Haldwani Uttarakhand

Haldwani Crime: हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती होने पर खुला मामला; आरोपी फरार

Thu, 08 Aug 2024 07:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 Aug 2024 07:14 PM IST
सार

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई। मुखानी पुलिस ने मां की तहरीर पर बरेली के युवक पर पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
misdeed of minor in Haldwani Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई। मुखानी पुलिस ने मां की तहरीर पर बरेली के युवक पर पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह मूल रूप से बिलासपुर यूपी की रहने वाली है। पड़ोस में अवि निवासी बरेली रहता था। कहा कि जब उसकी बेटी नाबालिग थी तो अवि ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। कहा कि जब उसकी बेटी पांच महीने की गर्भवती हो गई, तब पूछने पर बेटी ने मामले की जानकारी दी। कहा कि उसकी बेटी गर्भवती है। आरोप लगाया है कि अवि पूर्व में भी उसकी बेटी को घूरता था, पीछा करता था और छेड़ता था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Tilu Rauteli Award: शकुंतला को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने से खुशी, पिथौरागढ़ की 3 महिलाओं को आंगनबाड़ी सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि वर्तमान में युवती 18 साल दो महीने की है। कहा कि पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। मेडिकल के बाद ही पता चलेगा कि गर्भ कितने महीने का है। उधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को बरेली भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed