फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shakuntala from pithoragarh happy to receive Tilu Rauteli Award

Tilu Rauteli Award: शकुंतला को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने से खुशी, पिथौरागढ़ की 3 महिलाओं को आंगनबाड़ी सम्मान

Thu, 08 Aug 2024 07:00 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 Aug 2024 07:00 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला सीमांत तहसील की शकुंतला दताल को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने से उनके गृह क्षेत्र धारचूला और जौलजीबी सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
Shakuntala from pithoragarh happy to receive Tilu Rauteli Award
Tilu Rauteli Award - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला सीमांत तहसील की शकुंतला दताल को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने से उनके गृह क्षेत्र धारचूला और जौलजीबी सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

72 साल की शकुंतला दताल को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने से जिले में खुशी है। पुरस्कार प्राप्त करने मंच पर पहुंची शकुंतला ने 35 साल तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने के अनुभव साझा किए। दीलिंग दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में वह आज भी सीमांत की समस्या को प्रमुखता से उठाती हैं। उनके प्रयास से जौलजीबी में अस्पताल खुल सका। उन्हें यह सम्मान मिलने पर ग्रामीण एकता मंच के तरुण पाल सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। धारचूला तहसील की लीला बंग्याल, सुमन वर्मा, कविता बुढ़ाथोकी को भी इससे पूर्व तीलू रौतेली पुरस्कार मिल चुका है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- वन तस्करों की गोलियों से थर्राया जंगल: तस्करों ने 22 राउंड फायर किए...तो वनकर्मियों ने बचाव में दागीं दो गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


बीनू, सरोज, भागीरथी आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित
बाल विकास की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए धारचूला के राथी धामीगांव की आंनबाड़ी कार्यकर्ता बीनू धामी, मुनस्यारी के वनगांव की सरोज द्विवेदी, मूनाकोट के रियांसी की भागीरथी देवी को आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में तीनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तीनों की इस उपलब्धि पर सीमांत जिले में खुशी की लहर है। कई लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed