फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   misdeed of eighth grade student in haldwani

Haldwani Crime: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, दो महीने की निकली गर्भवती; 20 साल का आरोपी युवक गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2024 04:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Oct 2024 04:36 PM IST
सार

टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा को अपने प्यार में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
misdeed of eighth grade student in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा को अपने प्यार में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक दिल्ली चले गया। मां को जब छात्रा के गर्भवती का पता चला तो वह छात्रा को गर्भपात का दबाव बनाने लगी। छात्रा भागकर दिल्ली चले गई। मां ने कोतवाली में तहरीर दी। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक और छात्रा को हल्द्वानी बुलाया। युवक को टीपी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल कराने में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। उधर छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार हरिपुर शिवदत्त बरेली रोड निवासी संजय पाल (20) पुत्र रामस्वरूप टीपी नगर चौकी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की चिकन शॉप में काम करता था और यहीं रहता था। वहीं उसके पड़ोस में एक 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। यहीं दोनों में दोस्ती हो गई। इसी दौरान युवक ने आठवीं की छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उधर छात्रा की मां को दोस्ती की बात पता चल गई। इसलिए मां ने छात्रा का सिम तोड़ दिया और मोबाइल छीन लिया। साथ ही ये बात युवक के रिश्तेदार को भी बताई।

विज्ञापन

युवक के रिश्तेदार ने दो महीने पूर्व युवक को दिल्ली काम के लिए भेज दिया। इस दौरान भी छात्रा अपने पिता के नंबर से चोरी छिपे युवक से बात करने लगी। उधर मां को शक होने पर मां ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई तो जांच में वह दो महीने की गर्भवती निकली। मां ने बेटी से गर्भ गिराने के लिए कहा। इस पर छात्रा भागकर दिल्ली संजय पाल के पास चले गई। उधर मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और युवक को फोन कर दिल्ली से बुलाया। युवक जैसे ही छात्रा के साथ पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच में गर्भवती की बात सामने आई है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed