फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Misdeed of eight year old innocent child in haldwani

Haldwani News: आठ साल के मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म, किशोर ने मां को बताई आपबीती; केस दर्ज

Mon, 26 Aug 2024 02:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Aug 2024 02:57 PM IST
सार

काठगोदाम थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाले नाबालिग पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Misdeed of eight year old innocent child in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाले नाबालिग पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) बोर्ड के सामने पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार काठगोदाम क्षेत्र निवासी आठ वर्षीय किशोर शनिवार को घर में था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 17.9 वर्षीय किशोर उसे घोड़े चराने के बहाने गौला नदी की ओर ले गया। आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोर जब घर पहुंचा तो उसने मां को मामले की जानकारी दी। इस पर जब मां ने देखा तो प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बेटियों पर बुरी नजर: नैनीताल जिले में पिछले तीन महीने में दुष्कर्म के इतने मामले आए सामने, चौंकाने वाले आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन किशोर को लेकर काठगोदाम थाना पहुंचे। इसके बाद हुए मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि रविवार को आरोपी को पकड़कर जेजे बोर्ड के सामने पेश किया गया। यहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। उधर रविवार रात परिजनों ने आरोपी किशोर के परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया और काठगोदाम पुलिस से शिकायत की। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी किशोर के परिजनों को फटकार लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed