फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Misbehaved with friend's wife as a sympathizer

हमदर्द बनकर दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved with friend's wife as a sympathizer
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। बरेली रोड निवासी एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। इस बीच महिला को उसके पति के दोस्त पीयूष खंडेलवाल ने सहारा दिया। पति के साथ अनबन होने से लेकर तलाक होने तक वह हमेशा महिला का साथ देता रहा। महिला का भरोसा जीतने के बाद उसने मार्च में शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।
विज्ञापन

इस बीच आरोपी ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी खींच लिए। महिला जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने महिला हेल्पलाइन में इसकी शिकायत की। इसके बाद कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed