फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenage girl misdeed on pretext of marriage in haldwani

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म: सैन्यकर्मी पर पॉक्सो का मुकदमा, एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनों

Mon, 16 Jun 2025 11:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 16 Jun 2025 11:57 AM IST
सार

पिथौरागढ़ निवासाी सेना के जवान पर उसकी गांव की 17 साल की किशोरी ने रविवार को बनभूलपुरा थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी, हल्द्वानी के मुखानी में अपनी बुआ के घर रहती है।

विज्ञापन
Teenage girl misdeed on pretext of marriage in haldwani
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पिथौरागढ़ निवासाी सेना के जवान पर उसकी गांव की 17 साल की किशोरी ने रविवार को बनभूलपुरा थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी, हल्द्वानी के मुखानी में अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि बनभूलपुरा क्षेत्र के एक होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पॉक्सो का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पिथौरागढ़ निवासी युवक भारतीय सेना में है। सैन्यकर्मी की पहचान उसके गांव की 17 वर्षीय नाबालिग से थी। लड़की वर्तमान में मुखानी क्षेत्र के एक मोहल्ला में अपनी बुआ के घर पर रहती है। शादीशुदा जवान ने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया। तहरीर में आरोप है कि जवान ने अपनी पत्नी को तलाक देकर नाबालिग से शादी करने का वादा किया। कुछ दिन पहले उसने नाबालिग को बनभूलपुरा के एक होटल में बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किशोरी ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई। इस पर परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि जवान के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed