फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ministers would otherwise resist doctor

डाक्टर नहीं तो मंत्रियों का होगा विरोध

Thu, 06 Aug 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर। Updated Thu, 06 Aug 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भाजयुमो सड़क पर उतर आया। कार्यकर्ताओं ने संयुक्त चिकित्सालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कहा करोड़ों रुपये की मशीन अस्पताल में धूल फांक रही है, लेकिन आज तक उन्हें संचालित नही किया गया है।
विज्ञापन


 इसे मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। उन्होंने रामनगर आने वाले मंत्रियों के विरोध का ऐलान किया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं।
विज्ञापन


जिले के सभी चिकित्सालय मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने तक ही सीमित हैं। इससे गरीब आदमी दर-दर की ठोकर खा रहा है। भाजयुमो नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने कहा चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिये कई बार उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिये जा चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई तो रामनगर विधानसभा में आने वाले मंत्रियों व विधायकों का विरोध किया जाएगा।

इस दौरान जिला महामंत्री राहुल भारद्वाज, भाजपा नगर महामंत्री नरेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, बलदेव रावत, रेवती सुंदरियाल, भावना भटट, माया रावत, राकेश अग्रवाल, अमित बेलवाल, भूपेंद्र खाती, विक्रम रावत, गौतम पांडे, पूरन नैनवाल, मनोज रावत, संजीव रस्तोगी, रामभरोसे, राजू सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed