फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minister Dr. Dhan singh rawat in Pithauragarh

पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 2025 में शुरू कर दिए जाएंगे मेडिकल कॉलेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Minister Dr. Dhan singh rawat in Pithauragarh
निर्माणाधीन बेस अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कर वर्ष 2025 में प्रथम बैच शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ बेस अस्पताल का 100 दिन में शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को जल्द 85 चिकित्सक मिलने वाले हैं। इसमें से 25 चिकित्सक पिथौरागढ़ जिले को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने शनिवार को कहा कि पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में सरकार मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेज गति से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि तीनों जिलों में वर्ष 2025 में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक ब्लाक में एक-एक डिग्री कॉलेज बनाएगी। कॉलेज के निर्माण के बाद उन्हें उच्च शिक्षा के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। पिथौरागढ़ कैंपस में भी सभी बच्चों को प्रवेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में तकनीशियन के पद आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाएंगे। जल्द ही प्रदेश को 85 नये चिकित्सक मिलने वाले हैं। इनमें से 25 चिकित्सक पिथौरागढ़ को दिए जाएंगे। उन चिकित्सकों को धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग सहित दूरस्थ तहसीलों में तैैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी, धारचूला सहित कई अन्य स्थानों पर चिकित्सकों के रहने के लिए ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed