फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining was being extracted at Kalusiddh Gate using fake royalty slips

Nainital News: कालूसिद्ध गेट पर फर्जी रॉयल्टी पर्ची से हो रही थी खनन निकासी

Wed, 12 Feb 2025 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 12 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mining was being extracted at Kalusiddh Gate using fake royalty slips
रामनगर के कालूसिद्ध गेट पर बाइक से छापेमारी के बाद पकड़ा गया डंपर।
रामनगर। एक सप्ताह से कालूसिद्ध खनन गेट का कांटा खराब चल रहा था। ऐसे में फर्जी रॉयल्टी पर्ची से वाहनों को निकाला जा रहा था। सूचना पर डीएफओ और एसडीओ ने बाइकों से मौके पर पहुंचकर छापा मारा। टीम ने दो डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले खराब हुआ कोसी नदी के कालूसिद्ध खनन गेट का कांटा अब तक ठीक नहीं कराया जा सका है। ऐसे में खनन वाहनों को फर्जी रॉयल्टी पर्ची देकर निकाला जा रहा था। इसकी शिकायत मिलन पर मंगलवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ व एसडीओ ने छापा मारने की योजना बनाई। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य एक बाइक पर और दूसरी बाइक पर एसडीओ मनीष जोशी व वन दरोगा कैलाश छिम्वाल सवार होकर कालूसिद्ध गेट पर पहुंचे। उनके गेट पर पहुंचते ही वहां पर खलबली मच गई। डीएफओ ने फर्जी रॉयल्टी काट रहे लोगों को फटकार लगाते हुए दो डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


दोपहर तक 50 वाहन निकल चुके थे
एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि वे लोग दोपहर 1:45 बजे कालूसिद्ध गेट पर पहुंचे थे। तब तक 50 के आसपास खनन वाहन वहां से निकल चुके थे। कांटा खराब होने के बाद भी फर्जी रॉयल्टी पर्ची दी जा रही थी। इसकी शिकायत वन विभाग के आला अधिकारियों से दी गई है। अनुमान है कि करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है। दूसरी ओर, वन विकास निगम के डीएलएम खनन रामकुमार ने बताया कि जिन वाहनों को पकड़ा गया है, उनके पास टोकन था। उन्होंने कहा कि गेट पर दो कांटे है, इनमें से एक ही खराब है। दूसरे कांटे से वाहनों को तौल कर निकाला जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed