{"_id":"6005e89a8ebc3e31d1012893","slug":"mining-stopped-in-kosi-river-forest-department-seized-five-vehicles-ramnagar-news-hld4116698168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी नदी में बंद रहा खनन, वन विभाग ने पांच वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी नदी में बंद रहा खनन, वन विभाग ने पांच वाहन किए सीज
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। डंपरों में आरएफआईडी चिप नहीं होने पर सोमवार को कोसी नदी में खनन कार्य बंद रहा। मंगलवार को भी नदी के सभी गेटों पर खनन बंद रहेगा। वहीं, खनन कारोबारियों से डंपरों में आरएफआईडी चिप लगाने को कहा गया है।
कोसी नदी में 3500 खनन वाहन पंजीकृत हैं। सोमवार को कोसी नदी में खनन कार्य बंद रहने से 3500 डंपर खड़े रहे। खनन नहीं होने से कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा। डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि लगातार खनन कारोबारियों से आरएफआईडी चिप लगाने को कहा जा रहा है, लेकिन खनन कारोबारी आरएफआईडी चिप नहीं लगा रहे हैं। इस कारण कोसी नदी में सोमवार को खनन कार्य बंद किया गया।
वन निगम के आरएम मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि आज भी कोसी नदी के सभी गेटों पर खनन कार्य बंद रहेगा। आज खनन कारोबारियों के साथ बैठक कर मामले का हल निकाला जाएगा। वहीं, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, सीओ पंकज गैरोला, डीएलएम धीरेश बिष्ट, एसडीओ तराई शिशुपाल सिंह रावत और रामनगर रेंजर शेखर तिवाड़ी की टीम ने रविवार को बंजारी प्रथम, द्वितीय, खंडजा, कालूसिद्ध गेट पर छापा मारा। इस दौरान क्षमता से अधिक उपखनिज मिलने पर पांच डंपरों को सीज किया गया।