फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining royalty should be reduced in Gaula: Bisht

Nainital News: गौला में खनन रॉयल्टी कम की जाएः बिष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Mining royalty should be reduced in Gaula: Bisht
सीएम पुष्कर धामी को विभिन्न मांगों के लिए मांग पत्र सौंपते डॉ मोहन सिंह बिष्ट - फोटो : HALDUCHOD
लालकुआं/हल्दूचौड़। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में कहा कि दो महीने बीतने के बाद भी गौला नदी से खनन निकासी नहीं होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने खनन रॉयल्टी कम करने और लालकुआं विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र को विकास प्राधिकरण से मुक्त रखने की मांग की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विकास प्राधिकरण से बाहर किए जाने के बावजूद प्राधिकरण के अधिकारी बार-बार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नक्शा पास कराने के लिए दबाव बनाने का मामला विधानसभा में उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशर स्वामी अधिक रॉयल्टी का हवाला देकर उप खनिज खरीदने से मना कर रहे हैं। क्रशर स्वामियों का कहना है कि गौला नदी की रॉयल्टी अत्यधिक है जबकि खनन पट्टों की कम है। गौला नदी के उपखनिज की लागत अधिक आ रही है। खनन से मजदूर, वाहन स्वामी और व्यवसायियों का एक बड़ा वर्ग जुड़ा है। वह लंबे समय से आंदोलित है। इस समस्या का समाधान कर गौला में खनन शुरू कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed