{"_id":"6583c3d74a2a8a056f063c1c","slug":"mining-mafia-attacks-forest-workers-in-rudrapur-nainital-hindi-news-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों पर जानलेवा हमला: ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ा ले गए खनन माफिया, फावड़े से किया वार, जानें कहां का है मामल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनकर्मियों पर जानलेवा हमला: ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ा ले गए खनन माफिया, फावड़े से किया वार, जानें कहां का है मामल
Thu, 21 Dec 2023 10:19 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:19 AM IST
सार
बेखौफ माफिया ने दिनेशपुर क्षेत्र से अवैध खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को रेंज कार्यालय लेकर जा रहे वनकर्मियों का रास्ता रोका। उन्होंने ट्रैक्टर से वनकर्मी को उतारकर फावड़े से वार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
खनन माफिया बेखौफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन विभाग पर खनन माफिया लगातार हमले कर वाहन छुड़ाने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बेखौफ माफिया ने दिनेशपुर क्षेत्र से अवैध खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को रेंज कार्यालय लेकर जा रहे वनकर्मियों का रास्ता रोका। उन्होंने ट्रैक्टर से वनकर्मी को उतारकर फावड़े से वार करने की कोशिश की। यही नहीं ट्राॅली का डाला खोलकर खनिज को डिप्टी रेंजर की कार के बोनट पर डाल दिया और दोनों वाहन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को दिनेशपुर-गूलरभोज रोड पर राधाकांतपुर के पास एसओजी प्रभारी रूप नारायण गौतम की अगुवाई में टीम ने अवैध खनिज भरी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी। मौके पर वाहन स्वामी और उसके साथियों ने विरोध किया जिसके बाद एसडीओ ने मौके पर और स्टाफ भिजवा दिया। वनकर्मी दोनों वाहनों को लेकर टांडा रेंज कार्यालय आ रहे थे। एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर वनकर्मी बैठा था। इसके पीछे दूसरी ट्रैक्टर-ट्राॅली और पीछे डिप्टी रेंजर अपनी निजी कार से आ रहे थे।
विज्ञापन
ये पढ़ें- खनन माफिया बेखौफ: पहले की वन कर्मियों से अभद्रता, जंगलात टीम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश, ऐसे हुए फरार
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रास्ते में वाहन स्वामी ने ट्रैक्टर-ट्राॅली रुकवा ली। एक आरोपी ने फावड़ा से ट्रैक्टर पर बैठे वनकर्मी पर वार किया तो वनकर्मी ट्रैक्टर से कूद गया। इसके बाद इस वाहन के पीछे चल रहे दूसरे ट्रैक्टर का वाहन स्वामी ने डाल खोल दिया और उसके पीछे आ रहे डिप्टी रेंजर की कार के बोनट पर उपखनिज गिरा दिया जिससे कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद माफिया ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ाकर ले गए। वहीं पूरे मामले में पर्दा डालने की कोशिश की गई। घटना के बाद एसओजी प्रभारी ने फोन उठाना बंद कर दिया। वहीं एसओ दिनेशपुर अनिल उपाध्याय ने बताया कि वनकर्मियों की ओर से उनको किसी घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
एसडीओ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ने के दौरान हंगामे की सूचना पर रेंज से स्टाफ भेजा था। लेकिन वाहन छुड़ाने की घटना संज्ञान में नहीं है। रेंजर से मामले की जानकारी लेकर ही कुछ बता सकेंगे। -शशिदेव एसडीओ
इसके बाद माफिया ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ाकर ले गए। वहीं पूरे मामले में पर्दा डालने की कोशिश की गई। घटना के बाद एसओजी प्रभारी ने फोन उठाना बंद कर दिया। वहीं एसओ दिनेशपुर अनिल उपाध्याय ने बताया कि वनकर्मियों की ओर से उनको किसी घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
एसडीओ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ने के दौरान हंगामे की सूचना पर रेंज से स्टाफ भेजा था। लेकिन वाहन छुड़ाने की घटना संज्ञान में नहीं है। रेंजर से मामले की जानकारी लेकर ही कुछ बता सकेंगे। -शशिदेव एसडीओ