फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining businessmen submitted a memorandum to the chairman of Ban Development Corporation to reduce the royalty

खनन ब्यवसायियो ने रायल्याटी कम किए जाने को बन विकास निगम के अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mining businessmen submitted a memorandum to the chairman of Ban Development Corporation to reduce the royalty
वन विकास निगम के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते गौला खनन के वाहन स्वामी। संवाद - फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़/लालकुआं। शनिवार को नदियों से खनन नीति में भेदभाव का आरोप लगाते हुए गौला और नंधौर नदी से जुड़े खनन व्यवसायियों और वाहन स्वामियों ने वन विकास निगम के अध्यक्ष को रॉयल्टी कम किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार खनन नीति में शीघ्र बदलाव करे और रॉयल्टी को कम कर लोगों की आजीविका बनाए रखे। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामी सरकार की खनन नीति से खिन्न हैं। जब तक सरकार समान रॉयल्टी, समतलीकरण और गड्ढे खोदने पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाती तब तक वह अपने वाहन खनन के लिए नदी में नहीं उतारेंगे। उन्होंने वाहनों से लिया जाने वाला ग्रीन टैक्सभी समाप्त करने की मांग की। सरकार खनन व्यवसाय में लगे ट्रैक्टर, ट्राली का फिटनेस और टैक्स नहीं लेने का आदेश नहीं करती तब तक कोई व्यवसायी अपनी गाड़ी रिलीज नहीं कराएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में इंदर सिंह बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, दानू, मनोज बिष्ट, पार्षद मनोज मठपाल, दिगंबर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह दानू, हरीश चौबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed