फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mineral Rainfall

मामूली बारिश में जलभराव

Fri, 22 Sep 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Fri, 22 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mineral Rainfall
मामूली बारिश में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। बुधवार देर रात हुई बारिश से नगर निगम की नालियां चोक हो गईं। इससे रोडवेज कार्यशाला में पानी भर गया। पानी भरने से रोडवेज कार्यशाला के कार्यालय में पानी घुस गया। रोडवेज के कर्मचारियों ने नालियां साफ करके किसी तरह कार्यशाला से पानी निकाला। 

विज्ञापन


नगर निगम नाले-नालियां साफ होने के दावे कर रहा है, लेकिन बुधवार देर रात बारिश ने इसकी पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण रोडवेज कार्यशाला में घुटने तक पानी भर गया। भारी जलभराव से रोडवेज कार्यालय में भी पानी घुस गया। इससे नीचे रखा कई सामान भीग गया। कार्यशाला में तैनात रोडवेज के कर्मचारियों ने नाले का कूड़ा हटाकर किसी तरह पानी बाहर निकाला।
विज्ञापन


उसके बाद भी बृहस्पतिवार दिन तक कार्यशाला में पानी भरा रहा। कर्मचारियों की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को दिन में पहुंचे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने चोक नालियां खोलीं। उधर बृहस्पतिवार को कालाढूंगी रोड में भी जलभराव हुआ। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी। पिछले 15 दिनों से बारिश न होने के कारण उमस एवं गर्मी झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिली। झमाझम बारिश से जहां अधिकतम तापमान कम हुआ। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को गढ़वाल क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। बुधवार देर रात आंधी आने और बूंदाबांदी होने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह गर्मी से राहत थी। सूर्यदेव की तपिश भी कम थी। दोपहर में झमाझम बारिश ने राहत दी। अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री अधिक रहे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकतर स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। बुधवार की रात आंधी आने के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार की सुबह भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में लोवोल्टेज की भी समस्या हो रही है। दोपहर में और शाम को वोल्टेज अधिक कम हो रही है। रात्रि लगभग 12 बजे के बाद वोल्टेज सामान्य हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed