{"_id":"66a994824616b2dfcb0840d4","slug":"milk-sellers-of-rampur-met-the-railway-station-superintendent-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-103996-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामपुर के दूध विक्रेता रेलवे स्टेशन अधीक्षक से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामपुर के दूध विक्रेता रेलवे स्टेशन अधीक्षक से मिले
Wed, 31 Jul 2024 07:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। यूपी के रामपुर के रोशनपुर इलाके के दूध विक्रेताओं ने समस्याओं को लेकर मंगलवार को रामनगर में रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजकुमार वर्णवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। दूध विक्रेताओं ने मुरादाबाद से रामनगर तक सुबह के समय ट्रेन चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद से रामनगर के लिए वर्तमान में जो ट्रेन चलाई जा रही है वह मुरादाबाद से सिर्फ काशीपुर तक आ रही है।
इससे रामनगर आने वाले यात्रियों को काशीपुर से दूसरी ट्रेन में सवार होना पड़ता है जिससे यात्रियों के साथ ही दूध विक्रेताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार देरी होने से उनका दूध भी खराब हो जाता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से पूर्व की भांति मुरादाबाद से रामनगर तक सीधे रेल सेवा शुरू करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शान मोहम्मद, इस्लाम, कासम अली, दीक्षा, अरुण कुमार, सुरेश कुमार, फईम, अजमत, कलुवा अली आदि थे। संवाद