{"_id":"57cc73044f1c1baa30317846","slug":"milk-scandal-will-soon-disclose-sris","type":"story","status":"publish","title_hn":" दूध घोटाले का जल्द होगा खुलासा : श्रीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध घोटाले का जल्द होगा खुलासा : श्रीष
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं(नैनीताल)।
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी निदेशक श्रीष कुमार का कहना है कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में हुए दूध घोटाले का जल्द खुलासा किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। ऐसा पाए जाने पर उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश से आने वाले दूध घोटाले को लेकर निदेशक खासा नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि दूध में अगर घोटाला हुआ है तो जल्द दूध का दूध पानी का पानी किया जाएगा। नैनीताल दुग्ध संघ में यूपी से आने वाले दूध घोटाले का मामला प्रकाश में आने के बाद देहरादून से सीधे दुग्धशाला पहुंचे निदेशक ने इतने बड़े मामले से उन्हें अवगत नहीं कराए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
कहा कि मामले की जानकारी उन्हें अखबार से माध्यम से जानकारी मिली है। निर्देश दिए कि संबधित पत्रावली दस्तावेजों में किसी प्रकार का बदलाव आने पर उसे सीज कर दिया जाए। अभी सप्ताह पूर्व ही निदेशक श्रीष कुमार ने डेयरी निदेशक का जिम्मा संभाला है। बैठक में दुग्ध विकास विभाग सहायक निदेशक बीएस बिष्ट, राजेंद्र सिंह चौहान, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक पीसी शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अजय क्वीरा आदि थे।