फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Milk producers can now get paid every week in Uttarakhand

Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों को अब हर हफ्ते हो सकेगा भुगतान, डेयरी विभाग को शासन से मिले 15 करोड़

Tue, 10 Sep 2024 10:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Sep 2024 10:00 AM IST
सार

Uttarakhand News: दुग्ध उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। अब डेयरी विभाग हफ्ते से 15 दिन के भीतर ही दुग्ध उत्पादकों को भुगतान कर सकेगा। इसके लिए शासन से रिवॉल्विंग फंड के रूप में डेयरी विभाग को 15 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूरी हुई है।

विज्ञापन
Milk producers can now get paid every week in Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। अब डेयरी विभाग हफ्ते से 15 दिन के भीतर ही दुग्ध उत्पादकों को भुगतान कर सकेगा। इसके लिए शासन से रिवॉल्विंग फंड के रूप में डेयरी विभाग को 15 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूरी हुई है।

कई जिलों की दुग्ध समितियां किसानों को समय पर भुगतान नहीं कर पा रही हैं। कई बार दुग्ध उत्पादकों को दो से तीन माह बाद भुगतान किया जाता है। दुग्ध उत्पादकों की मांग है कि समय से भुगतान न मिलने के कारण पशुपालन से उनका मोहभंग हो रहा है। इस समस्या के निदान के लिए निदेशालय स्तर से शासन को रिवॉल्विंग फंड जारी करने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन स्तर से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने पर जल्द सभी दुग्ध उत्पादकों को हफ्ते से 15 दिन के भीतर भुगतान मिल सकेगा। इससे पशुओं के लिए चारा समेत अन्य सामग्री समय पर खरीदने में सहायता मिलेगी। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: किसी भी उम्मीदवार ने वापस नहीं लिया पर्चा, तीन दिन बाद तय होगा कौन बनेगा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार डेयरी विभाग सभी दुग्ध उत्पादकों को रिवॉल्विंग फंड के माध्यम से हफ्ते से 15 दिन के भीतर भुगतान करेगा। इसके लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।

-संजय कुमार, निदेशक डेयरी विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed