फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Milk collection increased by 577 percent in Pithoragarh, while it fell by 61 percent in Tehri.

Nainital News: पिथौरागढ़ में 577 फीसदी बढ़ा दूध का संग्रह, टिहरी में 61 फीसदी घटा

Thu, 22 Oct 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 22 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Milk collection increased by 577 percent in Pithoragarh, while it fell by 61 percent in Tehri.
हल्द्वानी। उत्तराखंड में सहकारी डेयरी व्यवस्था के तहत दुग्ध संग्रह में कुमाऊं के पर्वतीय जिलों ने लंबी छलांग लगाई है, जबकि गढ़वाल के कुछ पहाड़ी जिले पिछड़ गए हैं। यूसीडीएफ के वर्ष 2002-03 और 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, पिथौरागढ़ में दुग्ध संग्रह करीब 577 प्रतिशत और चंपावत में 492 प्रतिशत बढ़ा, वहीं नई टिहरी में 61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बागेश्वर में 270 फीसदी बढ़ा, अल्मोड़ा में करीब 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई। गढ़वाल के पर्वतीय जिले चमोली में दुग्ध संग्रह करीब 84 प्रतिशत और रुद्रप्रयाग में छह प्रतिशत बढ़ा। इसके विपरीत नई टिहरी में करीब 61 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 31 और पौड़ी में 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में दैनिक औसत दुग्ध संग्रह में नैनीताल जिले का प्रदर्शन सबसे बेहतर है। यहां 35,943 किलोग्राम से बढ़कर 1,04,889 किलोग्राम पहुंच गया।
विज्ञापन




बॉक्स-
जिलेवार दैनिक औसत दुग्ध संग्रह, मात्रा किग्रा में



जिला 2002-03 2024-25

नैनीताल 35,943 1,04,889
ऊधमसिंह नगर 39,356 41,441
अल्मोड़ा 8,089 11,705
बागेश्वर 310 1,148
पिथौरागढ़ 985 6,665
चम्पावत 2,479 14,683
देहरादून 4,136 9,995
हरिद्वार 2,141 11,666
उत्तरकाशी 1,243 863
नई टिहरी 1,885 744
पौड़ी 3,815 2,981
रुद्रप्रयाग 381 405
चमोली 1,092 2,014

नोट- यह आंकड़ा साल 2002 और 2025 का है। बीच के वर्ष में दुग्ध संग्रह में कमी और बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।



बॉक्स -

16 साल में बढ़ीं 512 दुग्ध समितियां
यूसीडीएफ के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2009-10 में प्रदेश में 2,259 कार्यात्मक दुग्ध समितियां थीं, जो 2024-25 में बढ़कर 2,771 हो गईं। यानी 16 साल में 512 समितियों की वृद्धि हुई। यह करीब 22.7 प्रतिशत का इजाफा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट :-
राज्य में भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार योजनाओं का संचालन किया जाता है। प्रदेश में दुग्ध संग्रह के स्तर में काफी सुधार आया है। गढ़वाल के टिहरी गढ़वाल में दुग्ध संग्रह में काफी कमी आयी है। इसके सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-जयदीप अरोरा, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article