{"_id":"63e142551e2d7e5bef7b6036","slug":"migratory-birds-camp-in-nandhor-sanctuary-haldwani-news-hld4903545116-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bird Count Survey: पक्षी प्रेमी हैं तो चले आएं यहां, नंधौर अभयारण्य में है प्रवासी पक्षियों का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bird Count Survey: पक्षी प्रेमी हैं तो चले आएं यहां, नंधौर अभयारण्य में है प्रवासी पक्षियों का डेरा
Tue, 07 Feb 2023 06:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चोरगलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, चोरगलिया
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 06:10 PM IST
सार
उप प्रभागीय वनाधिकारी नंधौर ममता चंद ने बताया कि प्रथम पक्षी गणना सर्वे में तेलगांना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों के पक्षी विशेषज्ञों, नेचर गाइड ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
केवल नन्धौर बाइल्ड लाइफ सेंचुरी में ही देखी गयी रैड हैडेड ट्रोगोपेन।
- फोटो : CHORGALIA
विस्तार
हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल ने प्रथम पक्षी गणना सर्वे के समापन समारोह में विभिन्न राज्यों से आए पक्षी विशेषज्ञों, नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पंजीकृत नेचर गाइड, शारदा और जौलासाल रेंड के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उप प्रभागीय वनाधिकारी नंधौर ममता चंद ने बताया कि प्रथम पक्षी गणना सर्वे में तेलगांना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों के पक्षी विशेषज्ञों, नेचर गाइड ने प्रतिभाग किया। नंधौर, शारदा और जौलासाल रेंज में 280 किमी क्षेत्र में पक्षी गणना का कार्य हुआ। ओरिएंटल ट्रेल्स के संस्थापक अमित सांकल्य ने बताया कि सर्वे के दौरान अमेरिका, दक्षिणी रूस, कनाडा, साउथ अफ्रीका, चीन, मंगोलिया और भूटान के प्रवासी पक्षी नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पक्षी गणना के दौरान पाए गए। प्रवासी पक्षियों में रूडी सेलडक, रेड हैडेड ट्रोगोपेन, कॉमन मिरगेंसार, हिमालयन र्गीफोन, पैल्लास गुल, व्हाइट बर्ड वैकटाइल्स, ऑरेंज बेलीड लीफबर्ड, कॉमल सेलडक के साथ ही देशी पक्षी कॉलर्ड फाल्कोनेटए कॉमन गीन मैगपाईए लंबी पूंछ ब्राडबिलए जंगली उल्लू ए धनेश पक्षियों का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन
प्रवासी पक्षी का वास स्थल दलदली भूमि, स्वच्छ नदी जल, तालाब इत्यादि क्षेत्रों में पाया गया। पक्षी अक्तूबर से मार्च अंत तक प्रवास पर नंधौर अभयारण्य में रहते हैं। समापन समारोह में रेंजर सुनील शर्मा, महेश सिंह बिष्ट, उप राजि पनीराम, हरीश सिंह बरोलिया, मोहन चंद्र लखेड़ा, सुरेश सिंह मेहरा, प्रकाश सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद जोशी, कुंवर सिंह गौनिया, हरेंद्रपाल सिंह, राकेश चंद्र बहुगुणा, ज्योति जोशी, राबिया नाज, ललिता आर्या, कविता आर्या समेत तमाम वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन