{"_id":"571674d04f1c1bc1148b477e","slug":"meters-of-resistance-by-power-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर में रेजिस्टेंस लगाकर की बिजली चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर में रेजिस्टेंस लगाकर की बिजली चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बिजली विभाग ने जब्त किए सात मीटर में तीन में चोरी पकड़ी। मीटर में रेजिस्टेंस लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। उपखंड अधिकारी ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
उपखंड अधिकारी सुभाष नगर अजय भारद्वाज ने लगभग दस दिन पहले बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापे मारे थे। छापे के दौरान सात मीटर सील किए थे। मंगलवार को मीटर उपभोक्ताओं के सामने मीटर टेस्टिंग विभाग में खोले गए। लक्ष्मण सिंह निवासी नाला पार आवास-विकास (एक किलोवाट), राजा राम निवासी नाला पार आवास-विकास (दो किलोवाट), गौरव कुमार नेगी निवासी संजय कालोनी आवास-विकास (एक किलोवाट) के मीटर में रेजिस्टेंस लगा मिला।
जबकि चार अन्य मीटर ठीक मिले। भारद्वाज ने बताया कि तीनों के खिलाफ बिजली चोरी में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक किलोवाट पर 20 हजार और दो किलोवाट पर 40 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है। जुर्माने की राशि तय करने का अधिकार अधिशासी अभियंता नगर को है। मीटर चेकिंग के दौरान सहायक अभियंता रोहिताश पांडे, अवर अभियंता मापक अरविंद बहुखंडी थे।