फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meerut, Dehradun and won their match

मेरठ और देहरादून ने जीते अपने मैच

Tue, 27 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Tue, 27 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Dehradun and won their match
फुटबॉल के लिये संघर्ष करते खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के आठवें दिन मंगलवार को चंदा क्लब मेरठ ने फुटबॉल क्लब कुंडेश्वरी को हराया तो स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने एजिलिस फुटबॉल क्लब देहरादून को शिकस्त दी। एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में हुए पहले मैच में चंदा क्लब मेरठ और फुटबॉल क्लब कुंडेश्वरी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

विज्ञापन


दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकीं। चंदा क्लब मेरठ ने पेनाल्टी शूट में 1-0 से मैच जीत लिया। मैच का शुभारंभ प्रमुख व्यवसायी बलविंदर सिंह संटू ने किया गया। मुख्य  निर्णायक दिनेश सिंह और सहायक निर्णायक भूपाल सिंह नेगी, हीरा सिंह रहे। 
विज्ञापन


दूसरे मैच का शुभारंभ व्यवसायी गौतम चड्ढा ने किया। स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने एजिलिस फुटबॉल क्लब देहरादून में कांटे की टक्कर हुई। मैच के पहले हाफ मे कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 35वें मिनट में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के अंकुल नेगी ने गोल कर टीम को जीत दिला दी। संजय वर्मा निर्णायक तथा वीरेंद्र सिंह, भूपाल सिंह सहायक निर्णायक रहे। दोनों टीमों के मैच कमिश्नर ललित चौधरी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कृष्णा नंद पपनै, करनैल सिंह, डीसी हर्बोला, जितेंद्र बिष्ट, मोहम्मद अजीज, विनय पडलिया, बाला दत्त मठपाल, अरविंद चौधरी, बाबर खान, गिरीश तिवाड़ी, जगदीश तिवाड़ी, हाजी मोहम्मद अकरम, नवीन भट्ट  आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed