{"_id":"6ac10f02aab1095e01089fce","slug":"meenakshi-death-caused-a-stir-in-the-health-department-in-haldwani-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, अब कार्रवाई करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, अब कार्रवाई करेगा विभाग
Sat, 03 Oct 2026 07:49 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:49 PM IST
सार
हल्द्वानी में 21 वर्षीय मीनाक्षी की पहलवान से गर्दन की मालिश कराने के दौरान मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत तत्काल मालिश करने वाले पहलवान की दुकान पर पहुंचीं, लेकिन दुकान बंद मिली।
विज्ञापन
मीनाक्षी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहलवान से गर्दन की मालिश कराने के दौरान 21 वर्षीय मीनाक्षी की मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत तत्काल मालिश करने वाले पहलवान की दुकान पर जा पहुंचीं, लेकिन दुकान बंद मिली।
विज्ञापन
ये पढ़ें- हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, मौके पर ही हुई मौत
विज्ञापन
इसके बाद टीम बेस अस्पताल पहुंची और मृतका के संबंध में चिकित्सकीय जानकारी जुटाई। अस्पताल के अनुसार मीनाक्षी को ब्रॉट डेड लाया गया था। इस पर सीएमओ ने अवैध क्लीनिकों और बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता उपचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि केवल पंजीकृत चिकित्सकों और अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों से ही उपचार कराएं।
विज्ञापन