फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies while getting neck massage in haldwani

हल्द्वानी: गर्दन की मालिश करते समय महिला की मौत, झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप; परिवार में कोहराम

Sat, 03 Oct 2026 12:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Sat, 03 Oct 2026 12:54 PM IST
सार

हल्द्वानी के दमुवादूंगा निवासी रामचंद्र की पत्नी मीनाक्षी की गर्दन की मालिश के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कालाढूंगी रोड स्थित झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला के पीछे दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman dies while getting neck massage in haldwani
मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के दमुवादूंगा क्षेत्र में रहने वाले पिथौरागढ़ निवासी रामचंद्र की पत्नी मीनाक्षी की गर्दन की मालिश के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कालाढूंगी रोड स्थित एक झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामचंद्र हल्द्वानी के दमुवादूंगा क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मीनाक्षी की गर्दन में दर्द की शिकायत थी, जिसका पिछले चार-पांच माह से सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। आज वह लोगों के कहने पर पत्नी को कालाढूंगी रोड स्थित पहलवान के यहां लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

उनका आरोप है कि पहलवान ने गर्दन की मालिश करने के बाद महिला की गर्दन को जोर से हिला दिया, जिसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामचंद्र प्राइवेट जॉब करते हैं और महिला अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे भी छोड़ गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस परिजनों से घटना की जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed