{"_id":"ff53f9e9713d18768ce26957cd64b141","slug":"medical-xi-beat-reporter-xi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल इलेवन ने पत्रकार इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल इलेवन ने पत्रकार इलेवन को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट मैच में डाक्टरों ने पत्रकारों को 26 रनों के शिकस्त दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम, मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीना पांथरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
एमपी इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडिकल इलेवन ने 175 रन बनाए। जिसमें अब्बास ने सर्वाधिक 83, डा. मनीष शर्मा ने 25, डा. मनीष गहतोड़ी ने 15 रन बनाए। पत्रकार इलेवन की ओर से दीप चंद्र बेलवाल व गोविंद पाटनी ने दो-दो विकेट लिये।
विज्ञापन
जवाब में पत्रकार इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। इसमें नसीम खान ने सर्वाधिक 47, चंचल गोला ने 38 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता टीम को कार्बेट पार्क निदेशक डा. समीर सिन्हा ने पुरस्कृत किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रवक्ता ममता जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, राकेश नैनवाल, रिनेंसा कॉलेज के एमडी आलोक गुसांई, सलिल गुप्ता, अरविंद चौधरी, नवीन जोशी, हरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।