फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Medical store raid, recommendation to suspend license of five shops

मेडिकल स्टोर पर छापे, पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Medical store raid, recommendation to suspend license of five shops
medical store
हल्द्वानी। औषधि निरीक्षकों ने शनिवार को मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। छापे की सूचना से हड़कंप मच गया और बेस अस्पताल के पास कई मेडिकल स्टोर वाले अपने शटर गिराकर खसक लिए। मेडिकल स्टोर पर गड़बड़ी मिलने के कारण पांच मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, डॉ. सुधीर कुमार और नीरज कुमार ने कार्की मेडिकल स्टोर, राज मेडिकोज, शिव फार्मेसी, कुंवर ड्रग हाउस और हिमांशु मेडिकोज पर छापे मारे। मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि हिमांशु मेडिकोज पर प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही थी। साथ ही कोई फार्मासिस्ट भी नहीं थी।
विज्ञापन

क्रय और विक्रय का रिकार्ड भी दुकानदार की ओर से नहीं प्रस्तुत किया गया जबकि चार अन्य मेडिकल स्टोर पर रिकार्ड नहीं दिखा सके और फार्मासिस्ट नहीं मिला। पांचों दुकानों के लाइसेंस के निलंबन या कैंसिल करने की संस्तुति की गई है। बताया कि लालडांठ रोड पर दवा के थोक विक्रेता कुंवर ड्रग हाउस भी अपने क्रय और विक्रय का रिकार्ड नहीं दिखा सके। साथ ही प्रतिबंधित दवाएं भी मिलीं। इनकी खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा दस अन्य मेडिकल स्टोरों की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीली दवाएं खरीदने पर तीन युवकों का चालान
हल्द्वानी। नशा मुक्ति अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की सूचना पर हिमांशु मेडिकल के खिलाफ कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम भ्रमण कर रही थी। इस बीच नशे की शिकायत मिलने पर लोगों ने खेड़ा गौलापार निवासी प्रदीप कुमार, मनोज आर्या और आशु कार्की पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र कार्की को पकड़ लिया। युवकों ने बताया कि उन्होंने इंदिरानगर नूरी मस्जिद के पास हिमांशु मेडिकल से तीनों नशीली दवाएं खरीदकर जा रहे थे। ड्रग इंसपेक्टर ने जांच के दौरान काफी मात्रा में दवाएं बरामद की।
हल्द्वानी। डीएम की फटकार के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को हल्द्वानी के रेस्टोरेंट और ठेलों पर छापेमारी की। कई ठेलों और रेस्टोरेंटों पर बासी खाना बिकता मिला। गंदगी भी पसरी मिली। टीम ने 11 रेस्टोरेंट संचालकों का विभिन्न धाराओं में चालान किया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पहली बार रेस्टोरेंट और ठेलों पर छापेमारी की। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और नैनीताल रोड के रेस्टोरेंट और ढाबों की जांच की गई। न्यू शमा रेस्टोरेंट, जोशी ढाबा केमू स्टेशन, पंत जलपान गृह बेस अस्पताल, चिलवाल रेस्टोरेंट बस स्टेशन, स्नैक्स एसडीएम कोर्ट, न्यू भारद्वाज रेस्टोरेंट, पुष्पा जोशी बेस अस्पताल, पांडे रेस्टोरेंट बस स्टेशन, न्यू खालसा रेस्टोरेंट, जोशी भोजनालय केमू स्टेशन और दिल्ली के मशहूर राजमा बेस अस्पताल का खाद्य सुरक्षा अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर चालान किया गया। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा, अश्वनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed