{"_id":"6817d5acabf896e09703b1b0","slug":"medical-report-confirms-rape-girl-identifies-the-accused-haldwani-news-c-8-1-hld1044-557323-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि, बच्ची ने आरोपी को पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि, बच्ची ने आरोपी को पहचाना
Mon, 05 May 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 05 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल के 72 साल के ठेकेदार उस्मान की काली करतूत का खुलासा पीड़ित बालिका की मेडिकल रिपोर्ट में भी हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया है कि मेडिकल रिपोर्ट में 12 साल की बालिका के साथ रेप की पुष्टि हुई है। मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए अधिकारी सीधे तौर पर बोलने के लिए तैयार नहीं है।
हालांकि परीक्षण से पहले ही यह स्पष्ट था कि उसके साथ दरिंदगी हुई है। वह 10 दिन चल तक नहीं पाई थी। उसकी मां इलाज के लिए हल्द्वानी लेकर आई थी। महिला अस्पताल में उसे उचित उपचार भी नहीं मिल पाया था। हालांकि महिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मां ने यहां मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया था। बाद में मुकदमा दर्ज हुआ तो मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। सूत्रों ने बताया मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बच्ची को ले जाकर आरोपी की शिनाख्त भी कराई। बच्ची ने आरोपी तुरंत पहचान भी लिया।