{"_id":"694af6a03e3187fc370f15de","slug":"medical-officer-reprimanded-for-not-getting-vaccinated-nainital-news-c-418-1-shld1006-2295-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टीकाकरण नहीं होने पर चिकित्साधिकारी को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टीकाकरण नहीं होने पर चिकित्साधिकारी को फटकार
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। डीएम ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को बेतालघाट के ऊंचाकोट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए गांव में नियमित टीकाकरण के निर्देश दिए। भविष्य में दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्रामीणों के बैंक अधिकारियों के उचित व्यवहार नहीं करने की शिकायत पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने बैंक अधिकारी को हिदायत देते हुए कहा कि अगर बर्ताव में सुधार नहीं हुआ तो शीर्षासन करवा दूंगा।
डीएम ने एसडीएम को सभी खनन पट्टा क्षेत्रों में बायो टॉयलेट, स्मार्ट टॉयलेट और पानी की व्यवस्था करने के साथ श्रमिकों के आवास, बच्चों की उचित शिक्षा व्यवस्था कराने को कहा। ऐसा नहीं करने पर खनन पट्टाधारकों के पट्टे निरस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों को किसानों को बैंकिंग सुविधा का लाभ देने को कहा। जिनौली में सरकारी खाद्यान्न की दुकान खोलने की मांग पर डीएम ने खुली बैठक कर नए सस्ता गल्ला दुकानों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। बेतालघाट क्षेत्र में तेंदुए प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे, ट्रैप कैमरे लगाने, जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए तारबाड़, सोलर फेंसिंग के प्रस्ताव तैयार करने और टू्टी सिंचाई नहरों को सही कराने के निर्देश दिए। शिविर में 270 से अधिक समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान दायित्वधारी शांति मेहरा, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, संजय बोरा, एसडीएम मोनिका, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।
एसडीएम को जमीन मामले में जांच के आदेश
जिपं सदस्य तरुण शर्मा ने लेटीगांव में बाहरी लोगों की ओर से 40 नाली भूमि क्रय के बाद उससे अधिक भूमि पर अवैध कब्जा करने और गलत तरीके से क्रय करने का आरोप लगाया। डीएम ने एसडीएम से जांच कर मामले का निस्तारण करने के साथ जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ भू-राजस्व कानून के तहत कार्रवाई करने को कहा।