{"_id":"57f01b834f1c1b9a11574476","slug":"media-and-the-public-a-better-understanding-of-police-maintained-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया व जनता से बेहतर तालमेल बनाए पुलिस: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया व जनता से बेहतर तालमेल बनाए पुलिस: एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
haridwar police
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मीडिया व जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाने के साथ ही मधुर संबंध स्थापित करे। तभी जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि बनने के साथ ही अपराधों पर रोक लग सकेगी। जिले के पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूरी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार रामनगर आगमन पर पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने शनिवार को जिले के थाने, कोतवाली व चौकी इंचार्जों की अपराध समीक्षा बैठक से पूर्व पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था नियंत्रित करना पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामनगर कॉर्बेट पार्क की वजह से अलग पहचान बनाए हुए है। पर्यटन सीजन में यहां हर वर्ष हजारों की संख्या में देशी, विदेशी पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया व जनता के साथ पुलिस बेहतर संवाद कायम करे।
विज्ञापन
उन्होंने कोतवाली से संबंधित खबरों की जानकारी के लिए भी कोतवाली में मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किया। कोतवाली में आने वाले हर पीड़ित की मदद कर उसे न्याय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रामनगर कोतवाली का सौंदर्यीकरण करने की भी बात कही।
पुलिस कर्मी, दरोगा तथा चौकी इंचार्ज रात्रि गश्त तेज करते हुए संदिग्धों की धरपकड़ करे। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिस थाने का रिकार्ड सबसे अच्छा होगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
इस दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी यशवंत सिंह चौहान, एसपी सिटी नैनीताल हरीश चंद्र सती, सीओ स्वतंत्र कुमार, कोतवाल संजय पांडे के अलावा जिले के थानों, चौकियों के प्रभारी भी मौजूद रहे।