{"_id":"644d6455465a53ec6f0edde6","slug":"mdr-medicine-is-not-available-in-hospitals-haldwani-news-c-8-1-hld1006-126331-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अस्पतालों में नहीं मिल रही एमडीआर की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अस्पतालों में नहीं मिल रही एमडीआर की दवा
विज्ञापन
हल्द्वानी। टीबी के बिगड़े स्वरूप मल्टी ड्रग रजिस्ट्रेंस (एमडीआर) की दवाओं को लेकर संकट बना हुआ है। इसके साथ ही एमडीआर की ट्रूनेट जांच को लेकर भी दिक्कत आ रही है। अब स्वास्थ्य विभाग दवाओं की वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटा है। सीएमओ के अनुसार, दवा खरीदने की अनुमति मांगी गई है, जल्द ही व्यवस्था कर ली जाएगी।
अगर सामान्य रोगी टीबी के इलाज को बीच में छोड़ देते हैं, तो उनमें दवाओं को लेकर रजिस्ट्रेंस उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में इलाज के लिए दूसरी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एमडीआर, एक्सडीआर और टीडीआर होता है। इसके तहत एमडीआर की जांच के लिए ट्रूनेट और दवाओं की व्यवस्था की गई है। अब एमडीआर दवा को लेकर दिक्कत आ रही है। इसके अलावा ट्रूनेट जांच का काम भी प्रभावित है। यह स्थिति कई दिन से बनी है, इसके कारण रोगियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिले में एमडीआर के करीब 45 रोगी हैं।
पार्षद मोहम्मद गुफरान ने बताया कि एमडीआर की दवाएं लंबे समय से नहीं मिल रही है, जब दवाओं के लिए लोग जा रहे हैं तो उनके साथ स्वास्थ्यकर्मी सही बात भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
हल्द्वानी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि एमडीआर की दवाओं को लेकर दिक्कत आ रही है। अभी तक दवाएं केंद्र के माध्यम से मिलती थीं, अब दवाओं की उपलब्धता के लिए क्रय करने की अनुमति के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है, इसके बाद दवा खरीदकर रोगियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही केंद्र से भी दवा मिलने की उम्मीद है। जांच के मामले में उन्हाेंने कहा कि ट्रूनेट की जगह माइक्रोस्कोप के माध्यम से जांच की जा रही है।