{"_id":"67f2e1b4d0974024eb0e8380","slug":"mbpgs-girls-hostel-is-waiting-for-transfer-haldwani-news-c-8-hld1010-540495-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हस्तांतरण का इंतजार कर रहा गर्ल्स हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हस्तांतरण का इंतजार कर रहा गर्ल्स हॉस्टल
Mon, 07 Apr 2025 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। तीन महीने पहले बनकर तैयार हुए एमबीपीजी कॉलेज के बालिका छात्रावास का हस्तांतरण नहीं हो पाया है। कुमाऊं के विभिन्न हिस्सों से उच्चशिक्षा ग्रहण करने के लिए हल्द्वानी आईं छात्राएं महंगे कमरे लेकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने शीघ्र छात्रावास का हस्तांतरण कर उपलब्ध कराने की मांग की है।
अटल रोड के पास मंडी परिषद की ओर से करीब आठ करोड़ की लागत से छात्रावास का निर्माण किया गया है। इसके बाद से छात्राएं जल्द छात्रावास का हस्तांतरण करने की मांग कर रही हैं।
इसके बाद भी महाविद्यालय प्रशासन की ओर से हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। भीमताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ से महाविद्यालय में अध्ययन करने आईं छात्राएं पांच से छह हजार रुपये में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कई ऐसे भी अभिभावक हैं जो मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शीघ्र छात्रावास का हस्तांतरण कर आवंटन शुरू करने की मांग की है। एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीआर पंत का कहना है कि हस्तांतरण की कार्यवाही चल रही है। जल्द ही हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर छात्रावास को शुरू कर दिया जाएगा।