फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MBPG: Documents to be verified from today

एमबीपीजी: आज से सत्यापित होंगे दस्तावेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
MBPG: Documents to be verified from today
हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा देने जाती छात्राएं। अमर उजाला
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार से ऑफलाइन प्रवेश फार्मों का सत्यापन किया जाएगा। प्रथम वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थी महाविद्यालय के पोर्टल में 26 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। बुधवार को प्रवेश फार्म जमा कराने के लिए कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की वरीयता सूची कॉलेज की वेबसाइट www.mbpgcollege.org पर अपलोड कर दी है। विद्यार्थियों को वेबसाइट में ऑनलाइन प्रवेश के लिए एडमिशन पोर्टल पर 20 सितंबर तक का समय दिया है। प्रवेश समिति की ओर से आज से 23 सितंबर तक सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक प्रथम वरीयता सूची में चयनित प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का मौके पर सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 27-28 सितंबर को रिक्त सीटों के सापेक्ष दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

20 सितंबर तक गूगल फार्म भर लें प्रवेशार्थी
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि कई छात्रों के दस्तावेज अपडेट नहीं होने से उनकी मेरिट लिस्ट नहीं बन पाई है। ऐसे विद्यार्थी 20 सितंबर तक अपने सभी दस्तावेज कॉलेज के पोर्टल में गूगल फार्म में अपडेट कर लें, जिससे उन्हें दूसरी वरीयता सूची में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेट की सत्यापित अंकतालिका लाएं प्रवेशार्थी
हल्द्वानी। प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि कई विद्यार्थियों की अंकतालिका संलग्न नहीं होने से मेरिट लिस्ट में स्थान नहीं मिल पा रहा है। ऐसे प्रवेशार्थी नेट से अपनी अंकतालिका निकालकर विद्यालय के प्रधानाचार्य से सत्यापित कराकर लाएंगे। इस आधार पर उन्हें औपचारिक रूप से प्रवेश दिया जा सकेगा। वह अपनी टीसी के साथ एक अस्थायी शपथपत्र (अंडरटेकिंग) भी देंगे। बैठक में कला संकाय प्रभारी डॉ. शैलजा जोशी, डॉ. संतोष आर्या वाणिज्य संकाय, डॉ. अमित सचदेवा विज्ञान संकाय, डॉ. चारु चंद्र ढौंडियाल, डॉ. शेखर कुमार, डॉ. स्निग्धा रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed