{"_id":"66a996480da27812f20999c8","slug":"mbpg-5000-students-did-not-return-books-haldwani-news-c-337-1-shld1034-112790-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी: 5000 छात्र-छात्राओं ने नहीं लौटाईं किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी: 5000 छात्र-छात्राओं ने नहीं लौटाईं किताबें
Wed, 31 Jul 2024 07:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के स्नातक के 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय से इश्यू किताबें वापस नहीं की हैं। इससे इस सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए किताबों का संकट खड़ा हो गया है। एनईपी की किताबों के बजाय पुरानी किताबें छात्र-छात्राओं को बांटी जा रही हैं। इधर, छात्र-छात्राओं की ओर से किताबें वापस न किए जाने पर कॉलेज प्रशासन सख्त हो गया है। कॉलेज परिसर में जगह-जगह नोटिस चस्पा कर पिछले सत्र में किताबें लेने वाले स्नातक प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को चेतावनी दी गई है।
एमबीपीजी कॉलेज के पुस्तकालय विभाग की ओर से यूजी और पीजी के विद्यार्थियों के लाइब्रेरी कार्ड बनाने के साथ ही किताबें वितरित की जा रही हैं। पुस्तकालय में भीड़ न लगे इस कारण संकायवार और एल्फाबेटिकल आधार पर छात्रों को किताबें बांटी जा रही हैं। पुस्तकें न मिलने पर छात्रनेता आए दिन लाइब्रेरी में हंगामा काट रहे हैं। इधर, कॉलेज प्रशासन की ओर से स्नातक की 11,000 से अधिक एनईपी की किताबें खरीदी गई थीं लेकिन छात्र-छात्राओं ने एनईपी की किताबें नहीं लौटाई हैं। इस कारण छात्रों को पुरानी किताबें बांटी जा रही हैं। सहायक लाइब्रेरियन दान सिंह मेहरा ने बताया कि किताबें वापस लौटाने के लिए कॉलेज परिसर में नोटिस चस्पा किए गए हैं। संवाद
स्नातक पुस्तकें वितरित करने की समय सारणी
विषय दिन
बीए प्रथम सेमेस्टर (ए से एम नाम वाले) सोमवार
बीए प्रथम सेमेस्टर (एन से जेड नाम वाले) मंगलवार
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर (ए से एम नाम वाले) बुधवार
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर (एन से जेड नाम वाले) बृहस्पतिवार
बीएससी प्रथम सेमेस्टर (ए से एम नाम वाले) शुक्रवार
बीएससी प्रथम सेमेस्टर (एन से जेड नाम वाले) शनिवार