{"_id":"57c87a514f1c1b81042cb6b9","slug":"mb-college-extracted-procession-raised-sticker-distributed-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी कॉलेज में नहीं निकाले जुलूस, स्टीकर बांट जुटाया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी कॉलेज में नहीं निकाले जुलूस, स्टीकर बांट जुटाया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
एमबी कॉलेज में नहीं निकाले जुलूस, स्टीकर बांट जुटाया समर्थन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रशासन की सख्ती के चलते छात्रसंघ चुनाव के दावेदार प्रत्याशियों ने जुलूस नहीं निकाले। केवल छात्र-छात्राओं से जनसंपर्क कर और स्टीकर बांटकर समर्थन जुटाने में लगे रहे।
विज्ञापन
इधर, बीए द्वितीय वर्ष में एडमिशन प्रक्रिया भी चली तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। सहायक परीक्षा प्रभारी डा. एएस उनियाल ने बताया कि शुक्रवार को पीजी के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होने के कारण कालेज में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गेट पर ही सख्ती के साथ चेकिंग का अभियान शुरू कर दिया था। जो भी कालेज में प्रवेश कर रहा था उसका आईकार्ड चेक किया तथा जिसके पास आईकार्ड नहीं था तो उससे पूछताछ के बाद ही कालेज में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
इस कारण बड़ी संख्या में छात्रनेताओं के साथ बाहरी तत्व कालेज में प्रवेश नहीं कर सके। हालांकि दोपहर में गेट से प्राध्यापकों की टीम के हटने से काफी लोग बेरोकटोक अंदर आ गए थे। चीफ प्राक्टर डा. आरएस भाकुनी एवं अन्य प्राध्यापकों की टीम दोपहर बाद तक कालेज परिसर में घूमते रही तथा कहीं भी छात्रों को कोई जुलूस नहीं निकालने दिया।
वैसे छात्र-छात्राओं की भीड़ कम होने के कारण छात्रसंघ चुनाव के दावेदारों ने भी जुलूस निकालने में कोई रुचि नहीं दिखाई। दावेदार अपने समर्थकों के साथ छात्र-छात्राओं को स्टीकर आदि बांटकर समर्थन जुटाने में लगे रहे।
सहायक परीक्षा प्रभारी डा. एएस उनियाल ने बताया कि शुक्रवार को द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी जिसके चलते शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। परीक्षा के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।