फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Max falls into gorge; two dead, four injured.

Nainital News: खाई में गिरी मैक्स, दो की मौत, चार घायल

Tue, 28 Apr 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 28 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Max falls into gorge; two dead, four injured.
भीमताल/पहाड़पानी। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के बबियाड़ में दुदुली के पास सोमवार दोपहर 12 बजे एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों का रेस्क्यू कर खाई से निकाल कर पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन में लता देवी (40) पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा निवासी दुदुली, दिनेश चंद्र शर्मा (48) पुत्र त्रिलोचन शर्मा निवासी दुदुली, हरीश चंद्र बेलवाल (52) पुत्र भैरव दत्त बेलवाल निवासी अम्दौं, चालक कमल शर्मा (23) पुत्र विपिन चंद्र शर्मा निवासी दुदुली, नेहा बेलवाल (17) पुत्री हरीश चंद्र बेलवाल निवासी अम्दौं और सुभाष बेलवाल (13) पुत्र हरीश चंद्र बेलवाल निवासी अम्दौं दुदुली से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। दुदुली से कुछ आगे वाहन खाई में जा गिरा। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पदमपुरी पहुंचाया। डॉक्टरों ने लता देवी और हरीश चंद्र बेलवाल को मृत घोषित कर दिया। लता देवी के पति दिनेश शर्मा और मृतक हरीश चंद्र बेलवाल की बेटी नेहा बेलवाल और बेटे सुभाष बेलवाल को हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मृतकों का पोस्टमार्टम पदमपुरी सीएचसी में कराया। उधर, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। सड़क के जर्जर होने पर विभाग और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



एक घंटे बाद सूचना मिली पुलिस को

हादसे 12 बजे का बताया जा रहा है लेकिन वाहन खाई में गिरने की सूचना पुलिस को घटना के एक घंटे बाद मिली। मुक्तेश्वर के प्रभारी थानाध्यक्ष हरी राम का कहना था कि एक बजे पुलिस को दुर्घटना होने की सूचना मिली। मुक्तेश्वर से दुर्घटनास्थल तक का रास्ता ही दो घंटे का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सीएचसी पदमपुरी पहुंच गई थी। मामले में धारी के एसडीएम नवाजिश खलीक का कहना था कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैड़ा ने दिए मुआवजा देने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री और भीमताल विधायक ने घटना के बाद अधिकारियों से बात कर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से मृतक के परिजनों और घायलों की समुचित मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed