फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mathura oil refinery will rack

आज करा लो टंकी फुल

Mon, 04 May 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 04 May 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं में तेल संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। पेट्रोल की किल्लत ने जिला प्रशासन से लेकर दून में बैठे अधिकारियों को बेचैन कर दिया है। संकट बढ़ता देख प्रमुख सचिव खाद्य को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने आईओसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर से बात की। आईओसी की रैक (कैप्सूल) सोमवार सुबह 11 बजे तक लालकुआं पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान पेट्रोलियम की स्थिति सबसे खराब चल रही है। पिछले पांच दिनों से उसका डिपो ड्राई है। एचपीसी में पेट्रोल और डीजल दोनों का संकट है, जबकि आईओसी में पेट्रोल का स्टाक निल है। पेट्रोल को लेकर आईओसी में खासा संकट है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत को देखते हुए शनिवार को प्रमुख सचिव खाद्य राधा रतूड़ी ने आईओसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सज्जन कुमार से बातचीत की थी। रतूड़ी ने बताया कि मथुरा रिफाइनरी से एक रैक लालकुआं के लिए चला है। रैक में 25 सौ किलो लीटर डीजल और छह सौ किलो लीटर पेट्रोल आ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे तक रैक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि पानीपत की रिफाइनरी तो बंद चल रही है, साथ ही मथुरा रिफाइनरी में संकट आ गया है, जिससे किल्लत ज्यादा हो रही है। डीएसओ तेजबल सिंह ने बताया कि एचपीसी को आईओसी से शेयरिंग का 40 प्रतिशत पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पा रहा है, जबकि आईओसी और एचपीसी में समस्या होने के कारण भारत पेट्रोलियम में डिमांड अधिक बढ़ रही है, जिससे संकट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed