फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   "Mast-month phagun Holly .. '

‘फागुन मस्त महीने की होली..’

Wed, 23 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Wed, 23 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
"Mast-month phagun Holly .. '
होली पूजा - फोटो : अमर उजाला
 रंगभरनी एकादशी से शुरू हुआ होली गायन अब यौवन पर पहुंच चुका है। जिले भर में जगह-जगह खड़ी और बैठकी होली गायन का दौर जारी है। दिनभर पुरुषों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर होली गीत, स्वांग, रागों पर आधारित बैठकी होली का गायन कर रहे हैं। होली की मस्ती में झूमते लोग सभी जगह दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आज सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, विभिन्न संगठनों और गली मोहल्लों में बैठकी और खड़ी होली का आयोजन किया गया। फागुन मस्त महीने की होली, अब कैसे जोबना बचो री, आज बिरज में होली रे रसिया, कैन गलिन गए श्याम, कहां के तुम ग्वाल गुजरिया, चूड़ी छम चूड़ी छम बाजनी नेवर, सब हैं लाडिलो कांसो देवर, कृष्ण कन्हैया के दर्शन को, विप्र सुदामा आए प्रभो, ये चुनरी क्यों फाड़ी, अब के होरिन सैंया घर से ना निकसूं समेत तमाम श्रंगारमय होली गायन की धूम रही।
विज्ञापन


होली गायन के क्रम में रामलीला मैदान, बिठौरिया, ऊंचापुल, कठघरिया, भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी के नीलियम कालोनी स्थित आवास, नैनी विहार समेत तमाम स्थानों पर होली गायन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विस अध्यक्ष, वित्तमंत्री ने दी बधाई
हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिह कुंजवाल एवं वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश एवं जनपद वासियों को होली की बधाई दी है। अपने संदेश में कुंजवाल ने कहा है कि फागुनी बयार के बीच मनाया जाने वाला रंगोत्सव एकता का प्रतीक है। वित्तमंत्री ने कहा कि हमें रंगो का त्यौहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, आयुक्त एएस नयाल, डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, डीएम दीपक रावत, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, सीडीओ ललित मोहन रयाल ने भी होली की शुभकामनायें दी है।

बिड़ला में होली मिलन
हल्द्वानी। आर्यमान विक्रमम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ  लर्निंग में होली मिलन समारोह में धूम रही। समारोह में कल्पना पंत, नैन्सी पंत, शिल्पी नेगी, भगवती पनेरू, बीना जोशी, रेखा चंदोला, नंदिनी पंत, अंजना जोशी, मोनिका तिवारी, रेखा पांडे आदि थे। प्रधानाचार्य श्री पिंदरजीत सिंह चीमा, उप प्रधानाचार्या श्रीमती स्मिथा एनपी व एसके वाजपेयी ने सभी को होली एवं गुडफ्राई डे पर्व की शुभकामनाएं दी।

होली पर शांति व्यवस्था बनाएं: डीएम
हल्द्वानी। जिलाधिकारी दीपक रावत होली पर्व को उत्साह और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि त्योहार के मद्देनजर चेकिंग अभियान तेज करें। संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखी जाए। स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग संयुक्त अभियान चलाकर मिठाई, दूध, मावा आदि की सैंपलिंग करें। डीएसओ गैस, बिजली विभाग विद्युत और जलसंस्थान पेयजल आपूर्ति बनाए रखें। 

नीलियम कालोनी में हुई होली
हल्द्वानी। नीलियम कालोनी में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री हेमंत द्विवेदी के आवास पर हुए होली मिलन समारोह में शहर और आसपास के इलाकों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के अलावा प्रतिष्ठित लोगों, समाजसेवियों में शिरकत की। कार्यक्रम में विजय मनराल, विकास भगत, प्रदीप बिष्ट, मेयर जोगेंदर रौतेला, संजीव शर्मा, रामदत्त पपोला, दिनेश खुल्वे, प्रताप बिष्ट, वेद अग्रवाल, जिला संचालक संघ संजय, दीपक जोशी, डा. संजय, महेंद्र नागर, रूपेंद्र नागर, दलीप गड़िया, बबलू रैकुनी, प्रकाश गजरौला, प्रदीप लोहनी, सभासद लालकुआं अरुण, संजय खाती, शांति भट्ट आदि थे।
..........
गोरे-गोरे कलश मंगाए, उन पर घोला रंग
हल्द्वानी। शहर के तमाम इलाकों में होली गायकी पूरे जोश और यौवन पर  पहुंच चुकी है। शहर भर के तमाम इलाकों में लोगों ने उत्साह पूर्वक होली त्योहार मनाया। तल्ली हल्द्वानी वसुंधरा कालोनी में मनोज जोशी के आवास पर हुई होली गायन में महिलाओं ने स्वांग रचकर खूब गुदगुदाया। होल्यारों ने गोरे-गोरे कलश मंगाए, उन पर घोला रंग होली गीत पर होल्यार जमकर थिरके। हरिपुर नायक में भुवन भट्ट के आवास पर हुई होली में लोगों ने खूब रंग जमाया।
 
नगर, दफ्तरों में मनाई होली
हल्द्वानी। नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। एक दूसरे को  रंग लगाकर खूब धमाल मचाया और एक दूसरे को होली की बधाई दी। नवाबी रोड निवासी भुवन शास्त्री के आवास पर हुई होली गायकी में शास्त्रीय रागों पर आधारित होली गीत सुनाए गए। बिठौरिया नंबर एक बिष्ट धड़ा में विपिन चंद्र शर्मा के आवास पर हुए होली मिलन कार्यक्रम में सभी को होली की शुभ कामना दी गई।

शैलनट ने मनाई होली
हल्द्वानी। शैलनट संस्था के महासचिव शंभू दत्त साहिल के आवास बिठौरिया नंबर एक पर हुए होली मिलन समारोह में अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होली खेलें गिरिजापति नंदन होली से शुरुआत की। होली गायन में नंदकिशोर पांडे, मुकेश जोशी, जगदीश जोशी, हरीश कांडपाल, डीएन भट्ट, मोहन जोशी, जगदीश उपाध्याय, ईश्वरी दत्त सुनोरी, रितेश जोशी, कैलाश तिवाड़ी, रोहित मेलकानी, मुकेश जोशी, नंदकिशोर पांडे, मास्टर हार्दिक आदि थे।


फागोत्सव पर दीपा सम्मानित
हल्द्वानी। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति ने नाट्य संगीतकार स्व. मोहन उप्रेती के 88 वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम में बैठकी होली का आयोजन किया गया। लोक कलाकार मीरा जोशी, लीला पांडे, किरन पंत ने दीप जलाकर होली का शुभारंभ किया। महिला होल्यार दीपा नेगी को उत्कृष्ट गायन और स्वांग रचने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें डॉ. दीपा जोशी ने शाल, सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed