फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Maruti president and Amandeep elected general secretary

मारुति अध्यक्ष और अमनदीप महासचिव निर्वाचित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
Maruti president and Amandeep elected general secretary
नैनीताल में तल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव में जीते प्रत्याशी प्रमाणपत्रों के साथ। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। व्यापार मंडल तल्लीताल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मारुति नंदन साह और महासचिव पद पर अमनदीप सिंह विजयी हुए हैं। इसके अलावा पुरुष उपाध्यक्ष पद पर नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष पद पर ममता जोशी, उप सचिव पद पर जयंत उप्रेती और कोषाध्यक्ष पद पर हरीश लाल ने बाजी मारी है। रविवार को चुनाव में 431 मतदाताओं में से 415 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

तल्लीताल स्थित नव ज्योति क्लब में सुबह से दोपहर तक हुए मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। रात नौ बजे के करीब नौ राउंड की मतगणना के बाद चुनाव संचालन समिति के प्रभारी विपिन कांडपाल, सहायक चुनाव प्रभारी मो.युनूस सलमानी, विक्की लांबा, राकेश लांबा और प्रकाश बिष्ट की देखरेख में परिणाम घोषित किए गए। प्रभारी विपिन कांडपाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निर्वाचित मारुति नंदन साह को 236 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे मनोज साह को मात्र 173 मतों से संतोष करना पड़ा। मारुति नंदन साह 63 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पुरुष पद पर नासिर खान को 131 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह मनराल को 11 मतों से हराया। मनराल को 120, तीसरे नंबर पर रहे विक्रम राठौर को 101 और सुमित साह को 37 वोट मिले।
विज्ञापन

महिला उपाध्यक्ष पद पर ममता जोशी विजयी रहीं। उन्हें 292 वोट मिले, जबकि दूसरी प्रत्याशी आरती बिष्ट को 113 वोट प्राप्त हुए। महासचिव पद पर अमनदीप को 205 वोट और उनके प्रतिद्वंद्वी हेमंत रूबाली को 195 मत मिले। उपसचिव पद पर जयंत उप्रेती जीते। उन्हें 159 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे कनक साह को 93 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर हरीश लाल ने मयंक साह को 58 मतों से हराया। हरीश लाल को 188 वोट प्राप्त हुए। इस पद के तीसरे प्रत्याशी सुरेश चंद्र सिंह को 73 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कतार में नजर आए मतदाता, मुस्तैद रही पुलिस
नैनीताल। रविवार को तल्लीताल व्यापार मंडल के छह पदों के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से नवज्योति क्लब में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी। मतदान को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह था। व्यापारी वोट डालने के लिए कतारों में खड़े रहे। वहीं, चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तल्लीताल थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। मतदान शुरू होने से लेकर संपन्न होने तक सीओ और थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मी डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed