फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Married to death in suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Married to death in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। काशीपुर क्षेत्र में झुलसी विवाहिता की सोमवार की रात एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मायके वालों ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किसी प्रकार परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के बरखेड़ा पांडे काशीपुर निवासी राजमिस्त्री मोहम्मद सैफी की पत्नी सलमा (25) एक सितंबर को घर में झुलस गई थी। पति का कहना था कि वह घटना के समय किसी अन्य स्थान पर काम करने गया था। सूचना मिलने के बाद सलमा के पिता छोटे बेटी के घर पहुंचे। उन्होंने बेटी को एसटीएच में भर्ती कराया। एक सप्ताह तक इलाज के बाद विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सलमा की मां मुन्नी अपने पति के साथ मोर्चरी पहुंची। मुन्नी का आरोप है कि दामाद ने बेटी को जलाया है, जबकि दामाद का कहना था कि वह पत्नी के झुलसने के बाद घर पहुंचा था। मायके वालों ने बेटी के शव की मांग करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने किसी प्रकार विवाहिता के माता-पिता को समझाकर शांत कराया। मामले में चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले सलमा की सैफी के साथ दूसरी शादी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पति के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना था कि शव पर पहला हक पति का होता है। मायके वाले पति को शव मिलने पर मायूस होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed