{"_id":"576c2f6f4f1c1bd432b48225","slug":"married-life-said-the-dowry-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला खताड़ी में एक विवाहिता ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं मृतका के भाई ने अपने जीजा समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है।
हल्द्वानी लाइन नंबर 17 निवासी स्व. यासीन की पुत्री तरन्नुम का विवाह 12 अक्टूबर 2014 को रामनगर के खताड़ी निवासी शाहबाज पुत्र नफीस ठेकेदार के साथ हुआ था। शाहबाज लंबे समय से बेरोजगार है। बेरोजगार होने के कारण पति-पत्नी में तनाव रहता था। मोहल्ले वासियों के अनुसार बीती रात भी पति-पत्नी में आपस में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद तरन्नुम ने घर के दो मंजिले कमरे में दुपट्टे से पंखे के कुंडे से लटक कर जान दे दी।
तरन्नुम के फांसी लगाये जाने की खबर भी मोहल्लेवासियों को काफी देर से हुई। जिसके बाद इस घटना की जानकारी तरन्नुम के ससुराल वालों को दी गई। वहीं जानकारी मिलने पर सीओ स्वतंत्र कुमार, कोतवाल बीएस भाकुनी, एसआई पुनीता बलोदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। दूसरी ओर सूचना मिलने पर तरन्नुम के परिजन भी रामनगर पहुंच गये।
विज्ञापन
मृतका के भाई नासिर हुसैन ने तरन्नुम के पति शाहबाज, देवर सैफुल, सास हसीना व ससुर नफीस ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देते हुये आरोप लगाया कि यह लोग विवाह के बाद से उसकी बहन को दहेज के लिये लगातार परेशान करते रहते थे। बीते अप्रैल में भी इन्होंने उसकी बहन को दो लाख रुपये की मांग करते हुये घर से निकाल दिया था। उसने किसी प्रकार 20 हजार की व्यवस्था करते हुये तरन्नुम को ससुराल भेजा था, लेकिन इसके बाद भी यह लोग लगातार दहेज की मांग करते रहे। एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया मृतका के भाई नासिर की तहरीर के बाद पति समेत चार लोगों पर 304बी, 498ए में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अरहान की भी परवाह नहीं
रामनगर। तरन्नुम ने फांसी लगाते समय अपने नौ माह के बच्चे अरहान की भी परवाह नहीं की। तरन्नुम की मौत के बाद रोते बिलखते परिजनों को देखकर अरहान भी रो रहा था। नादान बच्चे को शायद यह मालूम नहीं की उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।
महिला आयोग उपाध्यक्ष ने लिये बयान
रामनगर। मृतका तरन्नुम की मौत के बाद राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किये। उन्होंने बताया महिला की मौत प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजी जाएगी। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है।