फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Market open but congested

बाजार खुला पर कम रही भीड़भाड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Market open but congested
हल्द्वानी। साप्ताहिक बंदी के दिन शनिवार को बाजार तो खुला लेकिन ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। बाजार में नाममात्र ग्राहक आए। ग्राहकों के नहीं आने से व्यापारी मायूस दिखे। दोपहर दो बजे तक आम दिनों की तरह बाजार खुला रहा। दो बजे बाद भी कुछ दुकानें खुली थीं, जिन्हें पुलिस और प्रशासन की टीम ने जाकर बंद कराया।
विज्ञापन

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, नगर अध्यक्ष गोविंद बगड्वाल, महामंत्री राजीव जायसवाल, प्रदेश उपाध्यभ दलजीत सिंह दल्ली, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा और जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे का कहना है कि प्रशासन को बाजार शनिवार को बंद रखने और रविवार को खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन

पंक्चर की दुकान खोलने की अनुमति है लेकिन पुलिस करा रही बंद
हल्द्वानी। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन और अन्य दिनों में पंक्चर जोड़ने वाली दुकानों को खोले जाने का अनुरोध एसडीएम से किया था। कई लोग अपने वाहनों से बाजार में आते हैं लेकिन वाहन पंक्चर होने से उन्हें दिक्कतें होती हैं। एसडीएम ने पंक्चर जोड़ने वाली दुकानों को खोले जाने का आश्वासन दिया था लेकिन तमाम गलियों में पुलिस ने पंक्चर जोड़ने वाली दुकानों को भी बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed