{"_id":"db2ba71ac379b890437f1669e5255596","slug":"march-will-be-in-haldwani-lise-auction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च से हल्द्वानी में होगी लीसे की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च से हल्द्वानी में होगी लीसे की नीलामी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी दीपक रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्च से हल्द्वानी में ही लीसे की नीलामी करें। डीएम ने कहा कि जिले में औद्योगिक वातावरण तैयार करने एवं स्थापित उद्योगों और उद्यमियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और बैंक तत्परता से कार्य करें।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में आयोजित जिला उद्योग मित्र की बैठक में डीएम ने कहा कि कोटाबाग क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके लिए रामनगर से 33 केवीए विद्युत आपूर्ति के लिए 600 मीटर पृथक विद्युत लाइन डाली जानी है, लेकिन गुलरघट्टी के लोग विद्युत लाइन डालने का विरोध कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम रामनगर और अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में विद्युत लाइन डालना सुनिश्चित कराएं। शारदा इंडस्ट्रीज दमुवाढूगां एवं कमल प्रोडेक्ट्स जवाहर ज्योति को अन्यत्र स्थानांतरण करने के लिए छह माह का अतिरिक्त समय दिया।
विज्ञापन
गौलापार से सितारगंज औद्योगिक क्षेत्र को फोर लेन बनाने के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार पांडे ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी तक लघु उद्योगों में पंजीकरण के लिए ईएम पार्ट-1 में 194 और ईएम पार्ट-2 में 175 प्रस्ताव हुए हैं। प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए 74 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 58 को प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं। बैठक में सीडीओ ललित मोहन रयाल, हिमालयन चैंबर ऑफ कामर्स के महासचिव आरसी बिंजौला, महाप्रबंधक एनसी पंत, ओपी भट्ट, रणजीत सिंह रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, जीपी दुर्गापाल, द्वारिका प्रसाद वर्मा, संदीप वर्मा, सुनील आर्य, जेसी बेरी, हिमाली जोशी, केएल आर्य, बच्चन सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन