फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Marble businessman was robbed after entering the shop

दुकान में घुसकर मार्बल व्यवसायी को लूटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Marble businessman was robbed after entering the shop
प्रतीकात्म्क।
हल्द्वानी। असलहे से लैस नकाबपोश बदमाशों ने बरेली रोड तीन पानी में श्याम मार्बल की दुकान में घुसकर व्यवसायी के सीने पर तमंचा तान दिया और गल्ले में रखे दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। देरशाम साढ़े आठ बजे की घटना से हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ ने मौके का मुआयना किया। पता चला है कि बदमाश गौलापार की तरफ भागे हैं। एसएसपी के आदेश पर रात में जिले की सीमाएं सील कर दी गईं।
विज्ञापन

अशोक विहार निवासी जयराम जाबड़िया की तीन पानी रोड पर श्याम मार्बल के नाम से दुकान है। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे जयराम अपने कर्मचारी के साथ बैठे थे। अचानक दो बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान में घुस गए। तीनों ने हेलमेट पहन रखा था। जयराम समझे कि कोई ग्राहक आया है लेकिन एक बदमाश ने तत्काल असलहा निकालकर उनके सीने पर तान दिया। गोली मारने की धमकी सुनकर जयराम और उनकाकर्मचारी हक्का बक्का रह गए। बदमाशों ने गल्ले में रखे दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। एक बदमाश अपना हेलमेट दुकान में ही भूल गया। सूचना पर एसएसपी प्रीती प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी डॉ. जगदीश प्रसाद ने अधीनस्थों को चेकिंग करने का आदेश जारी किया। दोनों मौके पर भी पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश हेलमेट लगाए दिखाई दे रहा था। पता चला है कि बदमाश एक मोबाइल फेंककर गौलापार की ओर भागे हैं। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें गौलापार की तरफ देर रात बदमाशों की तलाश करती रही।
विज्ञापन

छह दिन में बरेली रोड पर दूसरी वारदात
हल्द्वानी। छह दिनों के अंदर बरेली रोड पर किसी व्यवसायी के साथ लूट की दूसरी वारदात से बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। 26 फरवरी को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजाराम शर्मा के साथ शिवालिकपुरम में डेढ़ लाख रुपये और रिवाल्वर की लूट हुई थी लेकिन घटना के बाद कार सवार बदमाशों के पकड़े जाने से लूट का खुलासा हो गया। पांच दिन के बाद दूसरी घटना कर बदमाशों ने जिला पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है। बुधवार की रात बदमाशों ने भले ही दो हजार रुपये लूटा है लेकिन खौफ ज्यादा पैदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed